खुली रह गयी सबकी आँखें, 34 साल के सरकारी कर्मचारी के पास 25 करोड़ की संपत्ति

25 करोड़ की संपत्तिनई दिल्ली। एक सरकारी कर्मचारी के घर 25 करोड़ की संपत्ति होने का खुलासा हुआ। इसी के साथ ये भी सामने आया कि इस व्यक्ति के पास अपने 14 घर भी हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की रेड में 34 साल के इस कर्मचारी के घर 60 किलो चांदी का सामान मिला, जिसकी कीमत करीब 26 लाख बताई जा रही है। चांदी के साथ ही 20 लाख की नकदी भी बरामद की गयी। इतनी संपत्ति मिलने से सभी हैरान रह गए हैं। इस व्यक्ति का नाम पूरनचंद्र राव है। इसने गुंटूर के रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में काम किया है।

25 करोड़ की संपत्ति

दरअसल गुंटूर जिले के पूरनचंद्र राव के खिलाफ एसीबी को कई शिकायतें मिली थीं। इसी के बाद सोमवार को राव के घर पर छापा मारा गया।  छापे में एक कमरे में एक किलो सोने से बने बर्तन और ज्वेलरी भी मिली। ख़बरों के मुताबिक़ इस कर्मचारी के पास एक मिल के कागजात भी मिले।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक छापे में मिली संपत्ति की कीमत 25 करोड़ रुपए के करीब है। अधिकारियों का कहना है कि अभी और संपत्ति मिलने की आशंका है। हालांकि, पूरनचंद्र का कहना है कि उनके पास तीन करोड़ की संपत्ति है। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने यह संपत्ति अपनी मेहनत से कमाई है। इसमें किसी तरह का कोई गलत तरीका नहीं अपनाया है।

मोटर वेहिकल इंस्पेक्टर से करियर शुरू करने वाले राव ने माना कि उनके पास हैदराबाद और विजयवाड़ा में 2-2 फ्लैट हैं। इसके अलावा गुंटूर में एक घर, विनुकोंडा में एक मिल भी है। लेकिन उन्होंने पैसा कमाने के लिए कोई गलत रास्ता नहीं अपनाया।

डीएसपी देवानंद सांथो के मुताबिक अभी तक जब्त की गई संपति की कीमत सिर्फ तीन करोड़ है। लेकिन इसकी मार्केट वैल्यू बताई जा रही कीमत से कई गुना ज्यादा होने की आशंका है।

LIVE TV