Today’s History 21 January: जानिए 21 जनवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं
21 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- कॉपीराइट अधिनियम 1958 को लागू किया गया।
- असम का नेफा क्षेत्र ( नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी ) 1972 में केन्द्र शासित अरुणाचल प्रदेश बना।
- 1981 को तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया।
- इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास 1996 में यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 400 लोगों की मृत्यु हुईं।
- हांगकांग में सन 2000 में एशिया के प्रथम ‘स्लिट लिवर’ का प्रत्यारोपण हुआ।
- चालक रहित अमेरिकी टोही विमान 2003 में पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त।
- भारत ने 2008 में इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
- वर्ष 2007 का ‘हाल आफ़ फ़ेम अवार्ड’ की लिस्ट में 2008 को पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान और पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ का नाम शामिल किया गया।
- कर्नाटक के बीदर में 2009 को वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

21 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- ‘ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ ‘क्वीज शो’, जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड का जन्म 1922 में आज ही के दिन हुआ।
- उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय का जन्म 1943 में आज ही के दिन हुआ।
- पश्चिम भारतीय संगीतकार बिली ओशन का जन्म 1950 में आज ही के दिन हुआ।
21 जनवरी को हुए निधन
- 1945 में प्रख्यात वकील और स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस की मृत्यु।
- 1950 में अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु।
- 1959 में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक ज्ञानचंद्र घोष की मृत्यु।
- 1963 में हिन्दी साहित्य के एक पत्रकार, उपन्यासकार,सम्पादक और कहानीकार शिवपूजन सहाय की मृत्यु।
- 2016 में भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई की मृत्यु।