#अलविदा2017: पूरे साल इन सेलिब्रिटीज ने लोगों को दिया गॉसिप का टॉपिक

2017 में सेलिब्रिटीजमुंबई। साल की शुरुआत से लेकर अंत तक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सिर्फ अपने काम और फिल्‍मों के लिए ही नहीं कई और वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस साल 2017 में भी ऐसा ही कुछ हुआ। जनवरी के महीने से लेकर दिसंबर के महीने तक 2017 में सेलिब्रिटीज लोगों को चाहे अनचाहे गॉसिप का टॉपिक देते रहे हैं।

2017 में ये सेलिब्रिटीज गॉसिप का टॉपिक बने-

शाहरुख खान-

जनवरी के महीने में शाहरुख ने ट्रेन से सफर कर अपनी फिल्म ‘रईस’ का प्रमोशन किया था। इसी दौरान वडोदरा स्टेशन पर उन्हें देखने के लिए उमड़ी भीड़ में मची भगदड़ के दौरान एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके बाद उनपर केस दर्ज हो गया था।

कंगना रानौत-

करण जौहर के टॉक शो पर जाकर कंगना के नेपोटिज्‍म का मुद्दा उठाते हुए खुद को पीडि़त बताया था। इसके बाद आप की अदालत के एक एपिएसोड में कंगना खुलकर ऋतिक रोशन, आदित्‍य पंचोली के साथ अपने रिश्‍ते पर बोली थीं।

ऋतिक रौशन

कंगना से रिश्‍ते और कंगना के लगाए आरोपों पर लंबे समय तक चुप रहने के बाद ऋतिक ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी थी। उन्‍होंने बड़ी सहजता के साथ अपना पक्ष सामने रखा था।

करण जौहर-

करण के उनके ही शो में कंगना ने उनपर ही आरोप लगा दिया था कि वो नेपोटिज्‍म को बढ़ावा देते हैं। इसके बाद करण ने कई मौकों पर खुद को सही साबित करने के लिए कंगना पर तंज कसे थे। इन आरोपों को लेकर करण लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। इसी साल वो सरोगेसी से पिता बने हैं। साथ ही जनवरी के महीने में उन्‍होंने बायोग्राफी लॉन्‍च कर कई खुलासे किए थे।

सोनू निगम-

सोनू निगम ने अपने ट्वीट से पूरे देश में तहलका मचा दिया था। उन्‍होंने अजान के दौरान लाउडस्‍पीकर के इस्‍तेमाल का विरोध किया था जिसके बाद उनका काफी विरोध हुआ था। सोनू के खिलाफ फतवा जारी हो गया था। विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उन्‍होंने खुद ही अपना सिर मुंडवा लिया था।

राखी सावंत-

राखी सावंत ने एक इंटरव्‍यू के दौरान रामायण लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि को खूनी और डकैत बोल दिया था। राखी ने उन्‍हें आतंकी बताया था जिसके बाद उनपर केस दर्ज हुआ था। पंजाब पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने राखी के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी किया था।

प्रकाश राज-

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद चारों ओर हंगामा हो गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर प्रकाश राज ने सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़ें:  #अलविदा2017 : टीवी इंडस्ट्री के नाम रहीं साल की ये सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी

मधुर भंडारकर-

इमरजेंसी पर बनाई फिल्‍म ‘इंदु सरकार’ को लेकर हुआ मधुर का काफी विरोध हुआ था। पूणे में उनके पुतले तक फूंके गए थे।

संजय लीला भंसाली-

फिल्‍म पद्मावती के विरोध को लेकर साल के शुरूआती महीनों से ही बवाल होना शुरू हो गया था। विरोधियों का संजय पर हाथ उठाना, सेट पर मारपीट करना इस साल की बड़ी कंट्रोवर्सी में से एक है। फिलम को लेकर पूरे साल संजय सुर्खियों में रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी– नवाजुद्दीन की बायोग्राफी ने उन्‍हें अटेंशन मिली। अपनी बायोंग्राफी में उन्‍होंने कई को-एक्‍ट्रेसेस के साथ अपने निजी संबंधों का खुलासा किया था। ऐसा करना उनके लिए काफी भारी पड़ा इस वजह से को-एक्‍ट्रेस सुनीता ने नवाजुद्दीन पर मानहानि का मुकदमा तक दर्ज हो गया था।

शिल्पा शेट्टी और सलमान खान-

फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान रियलिटी शो के सेट पर सलमान ने मजाक में ‘भंगी’ बोल दिया था। इस वजह से वाल्मीकि समाज की ओर से उनपर एफआईआर दर्ज कर दी गई थी। साथ ही विरोध में उनका पुतला भी फूंका गया था।

जायरा वसीम-

फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ फेम जायरा काम के चलते दिल्‍ली से मुंबई का सफर कर रही थीं। विस्‍तारा फ्लाइट में उनकी सीट के पीछे बैठे श्‍ख्‍स ने उनसे छेड़छाड़ की थी। इस बात को उन्‍होने सोशल मीडिया पर लाइव जाकर शेयर किया था। इस खबर से चारों ओर हंगामा खड़ा हो गया था।

अर्जुन रामपाल-

अप्रैल के महीने में अर्जुन रामपाल पर दिल्ली में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। नाइट क्‍लब में एक अंजान शख्‍स उनकी तस्वीर लेने लगा था जिसपर वह बुरी तरह भड़क गए थे। इसके आलावा इस दिसंबर के महीने में फिल्‍म के सेट पर खुलेआम धूम्रपान करने की वजह से झारखंड सरकार ने चालान काट दिया था।

किरण खेर- किरण खेर ने चंडीगढ़ की रेप पीडि़ता पर विवादित बयान दे डाला था। बयान की वजह से वह सबके निशाने पर आ गई थी जिसके बाद उन्‍होंने सफाई भी दी थी। बता दें, उन्‍होंने पीड़िता को नसीहत देते हुए कहा था कि ‘उसे ऑटोरिक्शा में बैठना ही नहीं चाहिए था, जब उसने देखा कि उसमें तीन आदमी पहले ही बैठे हैं।‘

कपिल शर्मा- फ्लाइट में को-स्‍टार सुनील ग्रोवर पर जूता फेकने और लड़ाई करने की वजह से कपिल पूरे साल खबरों में छाए रहे। इसके अलावा सेट पर बार-बार उनके बीमार हो जाने की वजह से शूट कैसल होना भी चर्चा का विषय बना रहा।

LIVE TV