#अलविदा2017: 10 बॉलीवुड बेस्‍ट मोमेंट्स जिन्होंने साल को बनाया यादगार

बॉलीवुड बेस्‍ट मोमेंट्समुंबई। साल 2017 का सफर बॉलीवुड के लिए भी काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। हर साल के अंत में उससे जुड़ी बातें खुद-ब-खुद याद आने लगती हैं। इस साल ने बॉलीवुड को परेशानी और विवादों के अलावा बहुत कुछ नया दिया और अच्‍छा भी दिया है। आज साल के आखिरी दिन हम आपको बॉलीवुड बेस्‍ट मोमेंट्स याद दिलाएंगे।

  1. प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्‍मों में एंट्री होना सिर्फ इन एक्‍ट्रेस के लिए नहीं बॉलीवुड के लिए भी बड़ी बात रही। दोनों की फिल्‍में भले ही खास नहीं कर पाई लेकिन उनकी एक्‍टिंग को क्रिटिक्‍स ने बहुत साराहा।
  2. अनिल कपूर की दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर ने मिलकर कपड़ों का फैशन ब्रैंड Rheson को लॉन्‍च किया। पूरे साल दोनों बहनों ने अपने ब्रैंड का प्रमोशन किया।
  3. प्रसून जोशी ने इस साल लिरिसिस्ट से सीबीएफसी चीफ बनने का सफर तय किया। इस खबर से पूरा बॉलीवुड खुश था।
  4. लो बजट फिल्म होने के बावजूद राजकुमार राव स्‍टारर फिल्‍म ‘न्‍यूटन’ ने इम्‍प्रेस किया। ये फिल्म को ऑस्कर अवार्ड की बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म में नॉमिनेट हुई। ऑस्‍कर में न्‍यूटन की एंट्री ने बॉलीवुड ही नहीं पूरे देश के लिए इस साल को यादगार बना दिया।
  5. सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने इस साल अक्‍टूबर में बेटी को जन्‍म दिया है। उन्‍होंने अपनी बेटी का नाम इनाया रखा है। मां बनने के कुछ ही महीनो अंदर सोहा ने अपने फिगर को बहुत अच्‍छे से मेनटेन कर सबको सरप्राइज किया है।
  6. स्‍टार किड सारा अली खान और जाह्नवी कपूर इसी साल लॉन्‍च हुई हैं। दोनों की फिल्मों के फर्स्‍ट लुक भी रिलीज कर दिए गए हैं। एक ओर सारा अभिषेक कपूर की फिल्‍म ‘केदारनाथ’ से डेब्‍यू कर रही हैं। वहीं जाह्नवी को करण जौहर ने अपनी फिल्‍म ‘धड़क’ से लॉन्‍च किया है।
  7. लीजा हेडन शुरुआती साल साल में बेबी बम्प फलॉन्ट करने की वजह से खबरों में रहीं। उसके बाद साल के अंत में उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया। पूरे साल उनका हॉट और बोल्‍ड अंदाज सबाके पसंद आया।
  8. आयुष्‍मान ने अपनी एक्‍टिंग और फिल्‍मों से साबित कर दिया कि पर्दे पर सिर्फ भारी बजट और बड़ा नाम काफी नहीं है। उनकी एवरेज बजट फिल्‍मों ने शाहरुख और सलमान की फिल्मों को टक्‍कर दे डाली।
  9. अक्षय कुमार की फिलमों ने हमेशा से लोगों को एंटरटेन किया है। उनहें कई अवार्ड शो में सम्‍मानित भी किया गया लेकिन इस साल से पहले उन्‍हें कभी राष्‍ट्रीष्‍य पुरस्‍कार नहीं मिला था। इस साल अक्षय को फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ के लिए उनके करियर का पहला राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिल।
  10. अनुष्‍का शर्मा की शादी इस साल की सबसे यादगार शादी रही। उनकी शादी की खबर ने फैंस को खुशी कम झटके ज्‍यादा दिए।

यह भी पढ़ें:    #अलविदा2017: पूरे साल इन सेलिब्रिटीज ने लोगों को दिया गॉसिप का टॉपिक

LIVE TV