Today’s History 20 January: जानिए 20 जनवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • भारतीय राज्य मेघालय की स्थापना 1972 में आज ही के दिन हुई थी।
  • 1977 में सं.रा. अमेरिका के 39 वें राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर बने।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने 1980 में मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
  • होंडुरस जो मध्य अमेरिकी देश हैं उसमें सन 1982 में संविधान प्रभावकारी हुआ।
  • जार्ज हर्बर्ट वाकर बुश ने 1989 को आज ही के दिन अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • बिल क्लिंटन द्वारा 1993 में संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
  • सांख्यिकी एवं अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल महासंघ ने सन 2000 को ‘पेले‘ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
  • 2001 में जार्ज डब्‍ल्‍यू बुश संयुक्त राज्य अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति बने और ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
  • अल्जीरिया में 2003 में हुए विद्रोहियों के हमले में लगभग 50 सैनिक मरे गये।
  • प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए नासा ने 2006 में न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
  • नेपाल और भारत ने पारगमन संधि की अवधि को 2006 में 3 महीने के लिए बढ़ाया।
  • अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर 2007 में संग्रहालय स्थापित किया गया।
  • बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को 2008 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़’ प्रदान किया गया।
  • पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की 2008 में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
  • बराक ओबामा ने 2009 में अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
  • नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने 2009 में जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • गुरुदत्त की फ़िल्मों, ‘काग़ज़ के फूल’ ‘चौदहवीं का चाँद’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति को 2010 में प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
  • एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा ‘जापान एयरलांइस’ ने 2010 में खुद को दीवालिया घोषित किया।
  • भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत 2010 में हुई।

20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1920 को इतालवी फ़िल्म निर्देशक ‘फ़ेडरिको फ़ेलिनी’ का जन्म हुआ।
  • 1926 को भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ।
  • 1940 को भारतीय अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू का जन्म हुआ।
  • 1945 को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ।
  • 1948 को प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म हुआ।

20 जनवरी को हुए निधन

  • 1959 को आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन।
  • 2005 को आज ही के दिन सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन।
  • 2010 को आज ही के दिन अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) ‘एरिक सेगल’ का निधन।
  • 1951 को आज ही के दिन अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का निधन।
LIVE TV