20 साल में पहली बार पाकिस्तान में कोई हिंदू बना मंत्री

20 साल मेंइस्लामाबाद। पाकिस्तान में नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वो हुआ है जो 20 साल में नहीं हुआ। पाकिस्तान के नए पीएम शाहिद खाकन अब्बासी के कैबिनेट ने शुक्रवार को शपथ ली और इस बार कैबिनेट में हिंदू सांसद दर्शन लाल को भी शामिल किया गया। ऐसा 20 साल में पहली बार हुआ है।

दर्शन लाल पाकिस्तान सरकार में पिछले 2 दशक से ज्यादा समय में शामिल किए जाने वाले पहले हिंदू हैं। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, इनमें से 19 राज्यमंत्री हैं। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, दर्शन लाल को पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। 65 वर्षीय लाल पेशे से डॉक्टर हैं और फिलहाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। साल 2013 में वह PML-N पार्टी की टिकट पर माइनॉरिटी कोटे से दूसरी बार सांसद चुने गए थे।

यह भी पढ़ेें: आज ITR भरने का आखिरी दिन, आयकर कार्यालय रहेगा खुला

वहीं, नवाज शरीफ के कैबिनेट में रक्षा और ऊर्जा मंत्रालय संभालने वाले ख्वाजा आसिफ को अब्बासी ने विदेश मंत्री चुना है। पाकिस्तान सरकार में साल 2013 से ही कोई विदेश मंत्री नहीं था। पाकिस्तान की आखिरी विदेश मंत्री हीना रब्बानी खर थीं।

 

LIVE TV