….तो 2 अक्‍टूबर को खत्‍म हो जाएगी दुनिया

2 अक्‍टूबरकैलिफोर्निया । इस बार 2 अक्‍टूबर को जब पूरा हिन्‍दुस्‍तान गांधी जयंती मना रहा होगा, दुनिया में महाप्रलय शुरु हो जाएगा। महाप्रलय यानी दुनिया का विनाश। यह खुलासा किया है कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्‍ड कैपिंग ने।

हालांकि दुनिया खत्म होने की बातें तो हम पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं। हमें कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं। लेकिन यह खुलासा वाकई दिल दहला देने वाला है। अगर हैरल्ड की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो अगले महीने गांधी जयंती के दिन महाप्रलय आएगा और सबकुछ तबाह हो जायेगा।

2 अक्‍टूबर को दुनिया खत्‍म होने की चेतावनी

89 वर्षीय संत हैरल्ड कैपिंग पूर्व में सिविल इंजीनियर भी रह चुकें हैं। कैपिंग प्रत्येक दिन अपनी भविष्यवाणी फैमिली रेडियो नेटवर्क के जरिए करते हैं। उनका यह धार्मिक ब्रॉडकास्टिंग संगठन उनके श्रोताओं के दान से चलता है। 70 वर्षों तक बाइबल का अध्ययन करने के बाद उनका दावा है कि उन्होंने गणित की मदद से एक ऐसा तरीका विकसित कर लिया है, जिसकी मदद से छिपी हुई भविष्यवाणियों को सामने लाया जा सकता है।

कैलिफोर्निया के इस संत ने अंको को जोड़ने और तोड़ने के बाद हिसाब लगाकर चेतवानी दी है कि 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे महाप्रलय आएगा जो सबकुछ मिटा कर रख देगा। कैपिंग का मानना है कि दुनिया की दो फीसदी आबादी तुरंत खत्म हो जाएगी और शेष आबादी किसी दूसरे स्थान पर चली जाएगी।

कैपिंग का दावा है कि ईसा को सूली पर चढ़ाए जाने के दिन से 7,22,500 दिनों बाद पृथ्वी का अंत तय है। 7,22,500 की संख्या अहम है, क्योंकि यह 3 पवित्र संख्याओं- 5, 10 और 17 का गुणनफल है। जापान, न्यूजीलैंड और हैती में आए भूकम्प इस प्रलय के पूर्व संकेत हैं।

LIVE TV