खुर्जा (बुलंदशहर): गेट के निकट खड़ा होने पर दबंग ने मजदूर को पीटकर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गया। घायल अवस्था में उसे नगर के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। आगरा निवासी परवेंद्र ¨सह पिछले काफी समय से खुर्जा के नेहरूपुर में किराये के मकान में रह रहे है। वह जीटी रोड स्थित एक निजी फैक्टरी में मजदूरी करता है। बुधवार सुबह को वह मजदूरी करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह मार्ग स्थित दूसरे फैक्टरी के गेट के सामने खड़ा हो गया। जहां कार सवार दबंग युवक से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मजदूर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। लहूलुहान अवस्था में मजदूर को नगर के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Related Articles
गोवा अग्निकांड : लूथरा बंधुओं ने गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की
December 10, 2025 - 12:17 pm
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन: यात्रियों की परेशानी जारी, आज 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द
December 7, 2025 - 11:36 am
2000 करोड़ कफ सिरप तस्करी केस में STF का धमाका: बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार, दुबई भागे मुख्य आरोपी की तलाश तेज
December 2, 2025 - 12:48 pm

