युवती ने की तीन शादी, वो भी लड़कियों से, हुए चौंकाने वाले खुलासे

शादीनई दिल्ली। ‘अनोखी दोस्ती’ का एक सनसनीखेज मामला आंध्रप्रदेश में सामने आया है। एक युवती ने शादी तो की वो भी तीन अलग-अलग लड़कियों से। घर वालों की बातें सुनने को तैयार नहीं है। लोगों के साथ पुलिस महकमा भी हैरान है।

आंध्र प्रदेश के कडपा पुलिस के अनुसार, लड़की की पहचान रामादेवी के रूप में हुई है जो पुलिवेंदुला के कासीनयन मंडल के एक गांव में स्थित कॉटन मिल में काम करती थी।

पुलिस ने बताया, ‘रामादेवी की मोनिका नाम की लड़की से अच्छी दोस्ती थी जो उसके साथ मिल में काम करती थी। दोनों रिलेशनशिप में आईं और शादी का फैसला किया। पिछले महीने ही दोनों ने पुलिवेंदुला में चुपचाप शादी की जिसके बाद मोनिका क्रिसमस के मौके पर घर लौटी।’

पुलिस ने आगे बताया कि, यहां मोनिका के माता-पिता ने ध्यान दिया कि वह दिन भर रामादेवी की बातें कर रही है और उसे अपने घर पर आमंत्रित करने की गुजारिश कर रही है।

दोनों को करीबी दोस्त मानकर मोनिका के घरवालों ने बेटी की इच्छा पूरी की और रामादेवी को बुलाया लेकिन जब उन्हें दोनों की शादी के बारे में पता चला तो हैरान रह गए।

मोनिका ने कहा कि, वह रामादेवी के बिना नहीं रह सकती। मोनिका के माता-पिता ने मोनिका और रामादेवी को काफी समझाया लेकिन कुछ हल नहीं निकला।

परिवार ने तंग आकर पुलिस की मदद ली और जम्मलमडुगु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और हैरतअंगेज जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार मोनिका से पहले रामादेवी दो अन्य लड़कियों से भी विवाह कर चुकी है।

पीड़िताओं की पहचान बुज्जी, वंदना और मोनिका के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच करने के साथ सभी लड़कियों से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास कर रही है।

LIVE TV