जमीनी विवाद में चले ईट और पत्थर, एक की मौत तीन घायल परिजनों ने लगाया दरोगा पर धन उगाही आरोप, इसके बाद नही हुयी पैमाइस 

मऊ:जमीनी विवाद में चले ईट और पत्थर में एक युवक की मौत हो गयी । और तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।  आपको बता दे रामू यादव , रामसोच यादव पुत्रगण  खेदन यादव निवासी थाना सरायलखंसी मऊ की बेचू यादव, फेकू यादव पुत्रगण शिवनाथ यादव से विगत दो माह पूर्व जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
जिसमे बुद्धवार शाम को दोनों पक्षों में कहा सूनी होने लगा है। इसी बीच एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर ईट और पत्थर चलाना शुरू कर दिया।
जिसमे उदय यादव पुत्र रामप्रवेश यादव की गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी। और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।
उदय यादव के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है  कि एसडीएम स्तर जमीन के पैमाइस के लिये कई बार आदेश हुआ जिसमे पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइस होना था ।लेकिन सरायलखंसी थाने की पुलिस जब जब घर पहुचती थी । केवल पैसे की माग करती थी। जिसमे एक बार 5500 रुपये थाने के दरोगा को दिया भी गया। लेकिन इसके बावजूद बार बार भ्रमित किया जाता रहा कि जमीन की पैमाइस करा दी जायेगी लेकिन आज तक पैमाइस तो नहीं हुयी। लेकिन आज एक बच्चे की जान जरूर चली गयी।
इस सम्बन्ध में सरायलखंसी थानाध्यक्ष ने बताया कि बेचू , फेकू, अरविन्द, सुखिया, और आशा के खिलाफ तहरीर दी गयी और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
LIVE TV