
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज से 16 साल पहले सालमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच दरार आ गई थी। इसी बीच विवेक ओबरॉय आए और ऐश का सहारा बने। ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद कर दिया। और उसके बाद से विवेक लगातार सलमान से माफ़ी भी मांगते आए है और अभी तक माफ़ी ही मांग रहे है।
विवेक सलमान से इतनी मर्तबा माफ़ी मांग चुके है कि वह निराश हो चुके है। हाल ही में इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि ‘अगर उन्हें सलमान खान से कुछ पूछना हो तो क्या पूछेंगे’? जिसके जवाब में विवेक कहते हैं कि वो सलमान से पूछेंगे कि क्या वो माफ करने में यकीन करते हैं।
पिछड़ा होने के कारण कांग्रेस ने गालियां दी- पीएम मोदी
विवेक के ऐसे जवाब से साफ़ अहीर होता है कि आज भी विवेक सलमान से माफ़ी की उम्मीद लिए बैठे है। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान उन्हें भाव तक नहीं देने वाले है।
बता दे कि यह घटना सन 2003 की है जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया था और सलमान लगातार उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे। ऐश्वर्या ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय के करीब आ गई थीं। उस दौरान विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान पर गंभीर आरोप लगाए थे। विवेक ने कहा था कि नशे की हालत में सलमान खान ने मुझे 41 बार कॉल किया। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मुझे धमकियां भी मिली हैं।
लखनऊ से राजनाथ के सामने कांग्रेस से मैदान में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, दिया ये बड़ा बयान
विवेक को लगा ऐश्वर्या का सपोर्ट उनके साथ है ही और बस इसी का फायदा उठाकर विवेक ने सलमान को लेकर काफी कुछ कहा। मीडिया के सामने विवेक ने सलमान को ना सिर्फ बूढ़ा और गुस्सैल बताया बल्कि यहां तक कह गए कि सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है। बातों-बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया। विवेक के इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ऐश्वर्या भी नाराज हो गईं और उन्होंने दूरी बनाना ही ठीक समझा।
बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से सजी फिल्म ‘कलंक’ ने जीता दर्शक का दिल
ऐश्वर्या अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं जबकि विवेक का करियर और स्टारडम एकदम लुढ़क गया। इस वाकये के बाद विवेक का फिल्मी करियर भी धीरे-धीरे डूबने लगा। एक वक्त पर जो विवेक ओबरॉय सफलता के चरम पर थे आज गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं।