बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से सजी फिल्म ‘कलंक’ ने जीता दर्शक का दिल

मुंबई। माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म कलंक आज सिनेमाघरों मे रिलीज़ हो गयी है इसके साथ ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे दर्शकों का इंतज़ार खत्म हुआ और उन्हें फिल्म पसंद भी आ रही है। दर्शकों के अलावा बॉलीवुड में भी फिल्म की तारीफ हो रही है।

बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से सजी फिल्म ‘कलंक’ ने जीता दर्शक का दिल

https://twitter.com/ShashankKhaitan/status/1118221772388614144

फिल्म डायरेक्टर शशांक खेतान ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट किया है कि ‘कलंक एक विजुअल ट्रीट है। ब्यूटीफुल और सिनेमैटिक, सोनाक्षी लवली कैमियो में अच्छी लगी हैं। आदित्य बेहतरीन लगे हैं, अभिषेक वर्मन ने सुपर काम किया है।‘

https://twitter.com/zmilap/status/1118223244883107841

फिल्ममेकर मिलाप ने कलंक को बेहतरीन बताया है। उन्होंने लिखा- ”कलंक एक एपिक कहानी है। अभिषेक वर्मन का विजन विशाल है। वरुण धवन एक्स्ट्रा ऑडिनरी हैं। एकदम फर्स्ट क्लास। आलिया दिव्य हैं। आदित्य प्रतिभाशाली हैं, सोनाक्षी आपका दिल जीतती और तोड़ती हैं। करण जौहर, साजिद भाई, फॉक्स स्टार स्टूडियो क्या दिलदार प्रोड्यूसर्स हैं।”

दर्शकों की तरफ से भी अच्छे रिव्यू आ रहे हैं। माधुरी के रॉयल लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कियारा आडवाणी के मधुबाला से प्रेरित लुक ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। कुल मिलाकर दर्शक, बॉलीवुड सेलेब्स एवं क्रिटिक्स को फिल्म पसंद आ रही है। अब देखना यह है कि फिल्म का वीकएंड तक फिल्म का कलेक्शन किस आंकड़े को पार करता है।

https://www.youtube.com/watch?v=QWuZathPkUA&t=3s
LIVE TV