11 फरवरी से शुरू होगा उत्तराखंड का विधानसभा बजट

विधानसभा का बजट सत्र 11 फरवरी से होगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को वर्ष 2019 के पहले सत्र को आहूत करने की घोषणा की है। सचिव विधानसभा ने सत्र आयोजित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

विधानसभा वजट
पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 11 फरवरी से 22 फरवरी तक सत्र करने का निर्णय लिया था। प्रदेश मंत्रिमंडल के अनुमोदन के बाद अब राज्यपाल ने भी सत्र बुलाए जाने को मंजूरी दे दी है।

इस राशि में पहुंच चुके हैं सूर्यदेव, बन रहा है जीवन को सुख प्रदान करने वाला योग्य

उनकी घोषणा के बाद सचिव विधानसभा जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा का बजट सत्र समय से पूर्व होने जा रहा है। माना जा रहा है कि फरवरी माह के आखिरी हफ्ते में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी।

LIVE TV