
फूकुओका। जापान में लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला 100 फीट गहरा गड्ढा महज सात दिनों के भीतर भर दिया गया। हाल ही में यहां फूकुओका शहर में बीच रोड पर एक स्वीमिंग पूल के बराबर का गड्ढा बन गया था। इस गड्ढे में 10 मंजिला इमारत भी आसानी से समा सकती थी।
100 फीट गहरा गड्ढा
प्रशासन ने जबरदस्त तेजी के साथ काम करते हुए 5 लेन रोड की चौड़ाई के बराबर इस गड्ढे को भरा है। गड्ढे को भरने में लगे कर्मचारियों ने दिन-रात 24 घंटे काम करने के बाद यह सफलता हासिल की है।
खबरों के मुताबिक सबसे पहले तो कर्मचारियों ने गड्ढे की वजह से खराब हो चुके पानी और गैस के पाइप और बिजली की तारों को ठीक किया।
इसके बाद गड्ढे में सूखे सीमेंट की बोरियां डाली गईं और धीरे-धीरे गैप्स को भरा गया। जापान के इस कारनामे से सारी दुनिया हैरान हैं।
खबरों के मुताबिक इतने बड़े गड्ढे को जापान ने सात दिनों के भीतर कैसे भर दिया यह अमेरिकी इंजीनियरों के लिए भी सोचने का विषय बन गया है।
इसके अलावा शहर के मेयर ताकाशीमा ने शहर के लोगों को जो परेशानियां हुई उसके लिए माफी मांगी और बताया कि सड़क अब पहले से 30 गुना ज्यादा मजबूत बन चुकी है।
देखें वीडियो :-
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=TLUgEXI9RYI]