ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ विवाद, फ़िल्मी स्टाइल में मारी गोली !

रिपोर्ट – मिथिलेश द्विवेदी

भदोही : खबर भदोही जिले है। भदोही का जिला मुख्यालय शुक्रवार को को गोलियों की तडतड़ाहट से थर्रा उठा | भूमि विवाद में पीडब्ल्यूडी के पीछे विवादित भूमि को लेकर आमने-सामने हुए दो पक्षों में मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर चकटोडर गांव निवासी रविंद्र तिवारी उर्फ पप्पू नामक अधेड़ की हत्या कर दी |

जबकि उसका पुत्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है | घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं और दुर्गागंज त्रिमुहानी पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया है |

बाद में पुलिस अधिकारियों के अलावा मौके पर पहुंचे विधायक विजय मिश्र ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया |

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के चकटोडर गांव निवासी रविंद्र उर्फ पप्पू का नगर के पीडब्ल्यूडी के पीछे की एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था | बताया जाता है रामकपुरा निवासी एक पक्ष ने अपनी जमीन वाराणसी के किसी व्यक्ति को बेच दी थी |

मामला चकबंदी में विचाराधीन था | इसे लेकर शुक्रवार को लेखपाल और कानूनगो मौके पर पैमाईश करने पहुंचे थे| इस बीच दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया | आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने रविन्द्र पर गोली चला दी |

 

श्रावस्ती के DM ने वृक्ष लगा लोगों को किया पर्यावरण के लिए जागरूक !

 

बचाव में उतरे रविन्द्र के बेटे को भी गोली लगी | रविन्द्र की मौके पर मौत हो गयी, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया | मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को दुर्गागंज त्रिमुहानी पर रखकर चक्काजाम कर दिया |

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्रा ने समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया| पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है |

बड़ी बात यह है कि मृतक रविन्द्र ऊर्फ पप्पू तिवारी के यहां सात जुलाई को विवाह है | फिल्मी स्टाईल मे हुई इस हत्या से जुड़ी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है | बहरहाल, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है |

 

LIVE TV