श्रावस्ती के DM ने वृक्ष लगा लोगों को किया पर्यावरण के लिए जागरूक !

रिपोर्ट – सर्वजीत सिंह

श्रावस्ती : हरे वृक्ष हमारे जीवन के लिए काफी जरूरी हैं क्योंकि वन हमारी प्रकृति और मनुष्य जीवन में संतुलन बनाए रखने में काफी अहम है| वन ही जीवन है यह बहुत से जानवरों के लिए घर भी है |

इसलिए हमें वनों को बचाना चाहिए | जिससे प्रकृति में संतुलन बना रहे | वृक्ष हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं | यह हमारे द्वारा छोड़े गए कार्बन डाई ऑक्साइड गैस को खींच लेते हैं और हमें आक्सीजन देते हैं |

इसी सिलसिले में जमुनहा तहसील में जिलाधिकारी ओ.पी आर्य ने वृक्षारोपण किया | उन्होंने कहा कि हम जनपद में 24 लाख वृक्ष लगाएंगे |

वहीं जिलाधिकारी ने कहा मानव जीवन में वृक्षों का विशेष महत्व है | जंगलों और वृक्षों की होती अँधा-धुंध कटाई के कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है और मौसम में काफी बदलाव आ गया है |

 

कभी नहीं देखी होगी ऐसी हत्या और आत्महत्या, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

 

लगातार तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए वृक्ष लगाना अनिवार्य हो गया है | वृक्षों की कटाई के कारण बाढ़ ,सूखा ,फैलता हुआ प्रदूषण आदि के रूप में हमें परिणाम मिल रहे हैं |

वृक्षों पर अनेक प्रकार के पक्षी अपना घोंसला बना कर रहते हैं और उनकी मधुर ध्वनि पर्यावरण में मधुरता घोलती है, वृक्षों से अनेक प्रकार के स्वाद भरे फल हमारे भोजन को रसमय और स्वादिष्ट बनाते हैं |

जिलाधिकारी ने बच्चों से बात किया तथा यह संकल्प दिलाया कि एक-एक पेड़ लगाएंगे तथा आस-पड़ोस के लोगों को भी पेड़ लगाने हेतु प्रेरित करेगें और लगाये गये पेड़ों की देखभाल भी अच्छे से करेंगे |

 

LIVE TV