होली खेलते समय इस तरह से रखें अपनी त्वचा का खास ध्यान. अपनाएं ये महत्वपूर्ण बातें

जिस प्रकार जीवन में रंगों का होना जरुरी होता है। ठीक उसी प्रकार होली में रंगों का होना महत्वपूर्ण हो जाता है।हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होली का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार में होली खेलने से पहले हमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। जिससे हमें बाद में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। बाजार में  ऐसे सस्ते अनेक प्रकार के रंग आसानी से मिल जाते हैं,जो हमारी त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। जिसका परिणाम हमें बाद में भुगतना पड़ता है। रंगों के त्योहार में व्यक्ति इतना मशरुफ हो जाता है कि इस पर उनका ध्यान नहीं जाता है। ऐसी ही समस्या से निजात पाने के हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

होली

महत्वपूर्ण सावधानियां :

1.सही गुणवत्ता वाले रंगों का हमेशा प्रयोग करें।

2.पक्के रंगों से जहां तक हो सके दूरी बनाए रखें,क्योंकि इसमें डाई होती है,जो त्वचा के लिए हानिकारक होती है।

3.रंगों का प्रयोग पानी में घोलकर ही करें।

पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई कटौती, आने वाले दिनों में होगा और सस्ता…

4.गोल्डन और सिल्वर पेंट व रंगों का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।

5.जहां तक हो सकें सूखे रंगों का प्रयोग कम करें क्योंकि इसमें सिलिका के तत्व मौजुद होते हैं। जो आपकी त्वचा व आंखों के लिए अधिक हानिकारक होते हैं।

  1. बालों में अधिक रंगों के प्रयोग करने से बचें क्योंकि बाल रुखे व बेजान होने लगते हैं।

 

 

LIVE TV