हॉलीवुड के मशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का निधन

हॉलीवुड के मशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें फिनी लंबे वक्त से किडनी कैंसर से जूझ रहे थे। फिनी को कैंसर होने की जानकारी लगभग आठ साल पहले हुई थी।

British Actor Albert

फिनी की मौत की पुष्टि उनके स्पोक्स पर्सन ने की। बात करें उनके फिल्मी कॅरियर की तो बता दें अल्बर्ट 60 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। फिनी 1936 में सैल्फोर्ड में जन्मे थे। इनके पिता का नाम बुक मेकर था। उन्हें एक्टर बनने के लिए उनके स्कूल हैडमास्टर ने प्रेरित किया था।  फिनी को सबसे पहले पहचान 1960 में आई फिल्म सैटरडे नाइट एंड संडे मॉर्निंग से मिली थे।

मोदी ने बताया कि मुझसे किस चीज में सीनियर है चंद्रबाबू नायडू

इसमें वे लीड कैरेक्टर में थे। इसके बाद उन्हें सिनेमा के ओरिजनल यंग मैन के रूप में जाना गया। फिनी का थिएटर से भी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने शेक्सपीयर के कई नाटक किए हैं। वे चार बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी चुने गए। फिनी को  द टॉम जोन्स, मर्डर ऑन द ऑरिएंट एक्सप्रेस, द ड्रेसर और अंडर द वॉल्कानो  के  लिए अवार्ड मिला हैं।

LIVE TV