हैरान कर वाली बात आई सामने, सुशांत के अंतिम संस्कार क्यों नहीं गई थीं रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से हर कोई हैरान है। अब दो राज्यों की पुलिस इस केस में जांच कर रही है, लेकिन अभी सच सामने नहीं आया है। एक्टर की मौत के बाद बस बहस के मुद्दे बदलते जा रहे हैं और अब रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए हैं। साथ ही अब रिया चक्रवर्ती को लेकर भी कई सच सामने आ रहे हैं और सुशांत सिंह के करीबी रहे लोग अलग अलग बयान दे रहे हैं।

दरअसल, एक्टर ने 14 जून को मुंबई स्थित घर में कथित तौर पर सुसाइड कर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद उनके घर वाले बिहार से मुंबई पहुंचे थे और उनके अंतिम संस्कार में भी लॉकडाउन की वजह से ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग अंतिम वक्त में दिखाई दिए थे, लेकिन उस दौरान रिया चक्रवर्ती दिखाई नहीं दी थीं। रिया को उस अस्पताल के बाहर तो देखा गया था, जहां सुशांत के पार्थिव शरीर को रखा गया था, लेकिन एक्ट्रेस अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थीं। उस वक्त भी सोशल मीडिया ने कुछ लोगों ने यह सवाल उठाया कि रिया अंतिम संस्कार में क्यों पहुंचीं, लेकिन अब इसकी वजह सामने आई है

रिया चक्रवर्ती के वकील की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट के अनुसार, उन्हें अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। कोरोना वायरस की वजह से सिर्फ 20 लोगों को ही अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत दी गई थी। वेबसाइट कोईमोई डॉट कॉम के अनुसार सीनियर वकील सतीश मानशिंदे ने दावा किया है कि परिवार की वजह से रिया को इजाजत नहीं मिली थी।

इस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि रिया 14 जून 2020 को मुंबई में ही थी, जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर सुसाइड किया था। हालांकि, उनका नाम 20 लोगों की लिस्ट में शामिल ही नहीं किया गया था, जिन्हें अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत थी। साथ ही बताया गया है कि एक्ट्रेस को 19 जून 2020 को बांद्रा पुलिस स्टेशन की ओर से बुलाया गया था और उस दिन एक्ट्रेस ने बयान दर्ज करवाया है। वहीं, 17 जुलाई 2020 को सैंटाक्रूज पुलिस ने रिया को समन जारी किया था और तब भी एक्ट्रेस वहां भी पहुंचीं और उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया था।  

LIVE TV