हैकर्स ने बनाया विकिपीडिया पर निशाना , कई देशो में सेवाएं हुई ठप…

आज के समय में साइबर अटैक कि खबरे आई दिन सामने आ रही हैं. वहीं देखा जाए तो हर लोग साइबर अटैक से शिकार हो रहे हैं. खबरों के मुताबिक हैकर्स अब विकिपीडिया पर ओना निशाना बना रहे हैं।
वहीं लोकप्रिय वेबसाइट विकिपीडिया ने कई देशों में काम करना बंद कर दिया है। वहीं विकिपीडिया ने अपने एक बयान में इस अटैक को दुर्भावनापूर्ण बताया है। जहां विकिपीडिया के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया गया कि कि विकिमीडिया फाउंडेशन सर्वर को भयानक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा है।
दरअसल  DDoS अटैक्स में बड़े कंप्यूटरों को शिकार बनाया जाता है। इस हमले के बाद कंप्यूटर में वायरस डाले जाते हैं। साथ ही नेटवर्क को जाम करके कंप्यूटर को ऑफलाइन कर दिया जाता है। विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया को चलाता है। कंपनी ने अपने एक और बयान में कहा कि उनकी टीम वेबसाइट को री-स्टोर करने पर काम कर रही है। हालांकि इस तरह का साइबर अटैक पहली बार विकिपीडिया पर ही नहीं हुआ है। इससे पहले इसी तरह का हमला ट्विटर और फेसबुक पर भी हो चुका है।
https://www.youtube.com/watch?v=ja8zFpjLiCg
LIVE TV