हुआ खुलासा , यहां लड़कों को शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, बेहद खास हैं वजह…

नई दिल्ली: शादी के बंधन को पवित्र बंधन माना जाता है। अलग-अलग धर्मों के हिसाब से अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं। वहीं शादी का मतलब लगभग सभी धर्मों में एक ही होता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी ने शादी करने के लिए दूसरे की पत्नी को चुराया। शायद नहीं, तो चलिए आपको एक ऐसे ही रीति-रिवाज के बारे में बताते हैं। जहां ये सब होता है।

 

शादी

बता दें की पश्चिमी अफ्रीका  में रहने वाली वोदाब्बे  जनजाति ऐसी है जहां का रीति-रिवाज सबको हैरान करता है। यहा किसी भी शख्स को शादी करने के लिए दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। इस तरह से शादी करना इस जनजाति की अपनी पहचान है।

जानिए आखिर क्यों यहां को लोग रहते हैं पिंजरों में , किराया है बेहद महंगा…

 

यहां बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी तो उनके और घर परिवार वालों के हिसाब से ही कराई जाती है। लेकिन अगर किसी को दूसरी शादी करनी होती है तो उसके लिए उसको किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। लेकिन अगर कोई शख्स ऐसा नहीं कर पाता तो फिर उसकी दूसरी शादी नहीं की जाती है।

 

दरअसल यहा हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन होता है। जहां पर लड़के सजकर अपने चेहरे पर रंग लगा लेते हैं। इसके बाद ये लड़के डांस और कई तरह की चीजें करते हैं, इसके द्वारा ये दूसरों की पत्नियों को अपनी ओर रिझाने की कोशिश करते हैं।

 

लेकिन इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखना होता है कि कहीं उस औरत के पति को इस बात का पता न चले। वहीं अगर कोई महिला दूसरे पुरुष के साथ भाग जाती है तो फिर लोग उन दोनों को ढंढकर उनकी शादी करवा देते हैं। ये परंपरा सबसे अलग है।

 

 

 

LIVE TV