हुआ खुलासा , दो बार भारत आया श्रीलंका का आत्मघाती हमलावर…

नई दिल्ली : भारतीय जांचकर्ताओं को पता चला है कि श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर चर्चों और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाने वाले नौ में से एक आत्मघाती हमलावार ने 2017 में दो बार भारत का दौरा किया था।

 

shreelanka

बता दें की इस हमलावर का नाम मोहम्मद मुबारक अजान है। यह बात एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने बताई है।हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में हमले करने वाले दूसरे आत्मघाती की पहचान अजान के तौर पर हुई है।

 

प्रियंका गांधी ने किया खुलासा, आखिर क्यों पीएम मोदी के सामने नहीं लड़ेंगी चुनाव…

 

जहां सुरक्षा एजेंसियों ने पाया है कि वह भारत आया था। पहले का नाम जाहरान हाशिम है जो नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का नेता और इन हमलों का कथित मास्टरमाइंड भी था।आशंका है कि अजान ने खुद को 21 अप्रैल को तीन चर्च में से किसी एक में उड़ा लिया था। वहीं श्रीलंका अधिकारियों ने अभी तक नौ आत्मघातियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

 

देखा जाये तो भारतीय अधिकारियों ने अजान की भारत यात्रा को लेकर विवरण साझा करने से इनकार किया है। साथ ही यह भी नहीं बताया कि अपनी दो यात्राओं के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था और किन स्थानों पर गया था।दोनों देशों के जांच अधिकारियों का कहना है कि हाशिम 2017 में भारत आया था और कुछ महीनों तक यहीं रहा।

 

दरअसल इस दौरान उसकी गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया। 21 अप्रैल को तीन चर्च और तीन लग्जरी होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 11 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।15 लोग जिनमें तीन आत्मघाती हमलावर भी थे उनकी मौत उस समय हुई जब श्रीलंका सुरक्षा बलों ने छापेमारी की।

 

 

वहीं हमलों के शक में लगभग 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। उसने एक वीडियो जारी किया है जिसमें हाशिम सात अन्य लोगों के साथ आईएस मुखिया अबु बकर अल-बगदादी के नाम की प्रतिज्ञा लेते हुए दिखाई दे रहा है।भारतीय अधिकारी ने कहा कि हाशिम तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) के साथ जुड़ा हुआ था।

 

 

लेकिन इस संगठन का आतंकी गतिविधियों में कोई हाथ नहीं है। दूसरे अधिकारी ने कहा हाशिम ने टीएनटीजे से नाता तोड़कर एनटीजे की स्थापना की और श्रीलंका में इस्लाम के हिंसक रूप का प्रचार करना शुरू कर दिया।

 

जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आईएस के संपर्क में कब आया।आईएसआईएस का दावाइसी बीच इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि उसके तीन आतंकियों ने खुद को उस समय उड़ा लिया जब अमपारा में पुलिस छापेमारी कर रही थी।

 

 

यह तीनों ईस्टर पर हुए धमाकों में शामिल थे। चरमपंथियों की अमाक न्यूज एजेंसी ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है। आईएस ने आत्मघातियों के नाम अबु हम्माद, अबु सूफ्यान और अबु  अल-काका बताए हैं।

 

बयान में कहा गया है कि उन्होंने अपने स्वचालित हथियारों से गोलियां चलानी शुरू की थी और जब उनके गोला-बारूद खत्म हो गए तो उन्होंने खुद को विस्फोटक बेल्ट से उड़ा लिया।

 

 

LIVE TV