प्रियंका गांधी ने किया खुलासा, आखिर क्यों पीएम मोदी के सामने नहीं लड़ेंगी चुनाव…

नई दिल्ली। प्रिंयका गांधी जब कांग्रेस की महासचिव बनाई गईं तो अटकलें लगाई जाने लगीं कि शायद वो लोकसभा चुनाव भी लड़ें। इसको लेकर कहा जा रहा था प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। वैसे इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब कांग्रेस ने अजय राय को वाराणसी से प्रत्याशी बना दिया।

राजनीतिक गलियारे में चर्चा होने लगी कि आखिर प्रियंका गांधी चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं जबकि प्रियंका गांधी ने खुद इसके संकेत दिए थे कि वो चुनाव लड़ सकती है। अब प्रियंका गांधी ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, उनके पास एक सीट नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, “मेरे कंधों पर पूरे यूपी में प्रचार करने की जिम्मेदारी है, मेरे पास एक नहीं 41 सीटों पर पार्टी को जिताने का जिम्मा है, ऐसे में एक स्थान पर रहकर यह संभव नहीं हो पाता।”

दरअसल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मांग बढ़ती जा रही थी कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें इसपर 28 मार्च को रायबरेली में प्रियंका गांधी ने खुद कार्यकर्ताओं से पूछ लिया कि वो वाराणसी से चुनाव लड़े क्या ? इसी के बाद चर्चा होने लगी कि प्रियंका वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अजय राय का टिकट फाइनल होने के बाद अब साफ हो चुका है कि प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी।

…जानें कुत्ते को रोज एक रोटी खिलाने से जीवन पर क्या पड़ता है असर… काल भैरव से सीधा संबंध

बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले भी 2014 में अजय राय को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। वहीं प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था कि वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला खुद प्रियंका गांधी का था।

LIVE TV