हिना खान के ये 4 आई मेकअप लुक्स आपको भी कर देंगे दीवाना

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान की फैन हैं और उनके जैसा दिखना चाहती हैं तो उनके ये 4 लेटेस्ट आई मेकअप लुक्स जरूर ट्राय करें।
हिना खान के ये 4 आई मेकअप लुक्स आपको भी कर देंगे दीवाना

टीवी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा बहू और रियालिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में फस्ट रनरअप रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान को कौन नहीं जानता है। अब तो लोग उन्हें एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की कोमोलिका के रूप में ज्यादा जानने लगे हैं। हाला कि हिना खान ने इस टीवी सीरियल से लंबे समय के लिए ब्रेक ले लिया है मगर, उनके कैरेक्टर ‘कोमोलिका’ के लुक्स को आज भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर उनकी आंखों का मेकअप काफी फेमस हो गया है। तो चलिए आज हम आपको हिना खान आई मेकअप लुक्स के बारे में बताएंगे।

हिना खान के ये 4 आई मेकअप लुक्स आपको भी कर देंगे दीवाना

डो-आई मेकअप (Doe-Eye Makeup)

डो-आई मेकअप के लिए आपको अपनी आंखों के डिफ्रेंट फीचर्स पर ध्यान देना होगा। आपको अपनी लोअर आई लैशेज पर काजल लगाना होगा। बेस्ट होगा कि आप अपनी आंखों पर व्हाइट कलर का काजल लगाएं। इससे आपकी आंखें ज्यादा बड़ी लगेंगी। हिना खान की इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक आईलाइनर का प्रयोग किया है। हिना ने ब्राउन शेड का आईशैडो यूज किया है और इससे लोअर आई लाइन पर स्मज किया है।

न्यूड आई मेकअप (nude eye makeup)

अगर आपको लाइट मेकअप या नो मेकअप लुक चाहिए तो आप न्यूड आई मेकअप कर सकती हैं। हिना खान की इस तस्वीर में उन्होंने न्यूड आई मेकअप कर रखा है। इसके लिए आपको सबसे पहले आंखों पर आई प्राइमर लगाना होगा। इसके बाद आप फाउंडेशल लगाएंगी और फिर न्यूड पिंक या ब्राउन कलर से आंखों के सेंटर से आईशेड लगाए और ब्रश से इसे अच्छे से फैलाएं। आप न्यूड आई मेकअप के लिए लाइट गिल्टर वाले या क्रीम आईशैडो का भी यूज कर सकती हैं। इस आई मेकअप में आपको काजल और आइलाइनर का इस्तेमाल नहीं करना है और जैलयुक्त मस्कारा लगाना है।

पर्पल स्मोकी आई मेकअप

सबसे पहले आंखों पर प्राइम लगाएं। अब आई पेंसिल से आई लैश के नजदीक पर एक आउटलाइन क्रिएट करें। वैसे तो आप किसी भी रंग की पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं मगर आपको पर्पल स्मोकी आई चाहिए तो आपको इसके लिए पर्पल आई पेंसिल का ही यूज करना चाहिए। जो आउटलाइन आप ड्रॉ कर रही हैं उसे अच्छे से ब्लैंड करें।

इससे स्मूद ट्रांजिक्शन यूज किया जा सकता है। इसके बाद क्रीज लाइन पर प्रपल कलर का आई शैडो लगाए और अच्छे ब्लैंड करें। अब लैश लाइन के नजदीक ब्लैक आईशैडो लगाएं। इससे पर्पल स्मोकी आई लुक को डेप्थ मिलेगी। साथ ही लोवर लैश लाइन के लिए सेम कलर की पेंसिल का यूज करें। इसके बाद आपको आखिरी में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए फॉल्स आईलैशेज लगाना चाहिए।

घर के बाहर सो रही 11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

चारकोल आई मेकअप (Charcoal Eye Makeup)

चाराकोल आई मेकअप यानि ब्लैक स्मोकी आई मेकअप। अगर आपको बोल्ड लुक चाहिए और किसी नाईट पार्टी में जाना है तो आप चारकोल आई मेकअप कर सकती हैं। इसके लिए आपको आंखों में सबसे पहले प्राइमर लगाना होगा। इसके बाद आप आंखों में ब्राउन, ब्लैक और डार्क ब्राउन आईशैडो को यूज करके स्मोकी इफैक्ट दे सकती हैं।

आप चाहें तो स्मोकी आई मेकअप को और भी इनहैंस कर सकती हैं और इसके लिए गोल्डन ग्लिटर का यूज कर सकती हैं।

LIVE TV