हिंदू देवता को लेकर अपत्तिजनक ट्वीट पड़ा शरजील उस्मानी पर भारी, महाराष्ट्र में मामला दर्ज

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी की मुस्किलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिनों उस्मानी ने ट्वीटर के माध्यम से एक आपत्तिजनक ट्वीट साझा किया था जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसे लेकर महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जालना के अम्बेड़ निवासी अंबादास अम्भोरे का आरोप है कि उस्मानी ने ट्विटर पर कुछ पोस्ट किए हैं, जिसमें भगवान राम के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

शिकायत कर्ता के आधार पर अम्बेड़ पुलिस ने बीती रात यानी बुधवार को उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि अम्भोरे हिंदू जागरण मंच से जुड़ा है। गौरतलब है कि शरजील उस्मानी यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। उनके पिता तारिक उस्मानी अलीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। इस विश्वविद्यालय से वह ग्रुज्यूएशन कर रहा था लेकिन 2018 में शरजील ने किन्हीं कारणों से पढ़ाई छोड़ दी।

LIVE TV