हापुड़ में इस नई तकनीक से छात्रों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक…  

REPORT – DARPAN SHARMA

हापुड़। हापुड़ में सेमिनार के जरिये यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने हजारों छात्रों को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक किया गया और यातायात के नियमो की जानकारी भी दी। यातायात पुलिस ने इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट एवं एल एन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया।

हापुड़

सेमिनार के दौरान परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को वाहन चलाते समय यातायात नियम एवं संकेतको की जानकारी दी।

लोकसभा में फीज बढ़ोत्तरी मुद्दे पर विवाद, राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

इस दौरान यातायात विभाग के कार्यालय प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ भी दिलाई साथ ही शपथ दिलाते समय सर्वप्रथम दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई तो वही चौपहियां वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग।

शराब पीकर वाहन ना चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने,दुपहिया वाहन चलाते समय तीन सवारियां बैठाकर वाहन ना चलाने, यातायात नियमों का सड़क पर वाहन चलाते समय प्रयोग करने की भी शपथ दिलाई गई। साथ ही जहां यातायात नियमों के पालन के लिए एक सम्मेलन का आयोजन करते हुए, छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

 

 

 

LIVE TV