हाथी के साथ फोटो खिचवाने की दीवानगी ने जोखिम में डाली एक शख्स और उसकी बच्ची की जान, देखें वीडियो

चिड़ियाघर में हाथी के साथ फोटो खिंचवाने गया एक शख्स और उसकी बच्ची की जान खतरे में पड़ गयी। तेज़ी से हो रही है वीडियो।

जानवरों और इंसानों की दुनिया काफी अलग अलग होती है। इसके बावजूद दोनों के बीच गहरा सम्बन्ध होता है। कुछ जानवरों को हम इंसान पालतू रख सकते हैं लेकिन अगर कोई इंसान जानवरों की दुनिया में ज़बरदस्ती घुसे ये उन्हें मंज़ूर नहीं। ऐसा ही एक उद्दाहरण देखने को मिला जब एक शख्स अमेरिका के सैन डिएगो जू में हाथी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक पर्याप्त सीमा को लांघते हुए उसके इलाके में घुस गया। फिर जो हुआ उसे वह और वहां मौजूद लोग कभी नहीं भूलेंगे।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपनी गोद में एक बच्ची ले रखी है और बच्ची को गोद में लेकर वह हाथी पास गया और फोटो खिचवाने के लिए पोज दे रहा है। तभी अचानक पीछे से हाथी उसकी ओर बढ़ने लगा। हाथी गुस्से में नज़र आ रहा है। हाथी जैसे ही शख्स की ओर आने लगता है, आदमी भागता है और ढर के मारे उसकी गोद से बच्ची जमीन पर गिर जाती है। वह फिर से बच्ची को गोद में उठाता है और वहां से भागता है।

इससे पता चलता है कि जानवरों को ये सोशल मीडिया की दुनिया की समझ नहीं है। उन्हें नहीं पता उसके साथ फोटो लेकर वह शख्स सोशल मीडिया पर कितने लाइक्स बटोरेगा। सिर्फ उसे इतना पता है की उस शख्स की और उसकी बच्ची की जान जोखिम में है। अगर आप भी अपनी गिनती समझदारों में करते हैं तो याद रखिएगा इस शख्स की तरह आप इस गलती को कभी न दोहरायेगा।

LIVE TV