ससुराली रोटी पर आया ताव तो जा बैठा 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर और फिर…

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवकबस्ती। वैसे तो पति-पत्नी के बीच नोक-झोक तो आम बात मानी जाते हैं। लेकिन कभी-कभी यह एक बड़े विवाद का भी रूप ले लेती है। इसी का एक जीता-जागता उदाहरण बस्ती के मुण्डेरवा इलाके में देखने को मिला। दरअसल पत्नी और ससुराल वालों से विवाद के बाद युवक करीब 50 फीट ऊंचे बिजली के खम्भे पर चढ़ गया। हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था। यह ड्रामा घंटों चला। पुलिस और परिजनों के काफी मान मनव्वल के बाद नाराज पति टावर से नीचे उतरा।

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

बता दें टावर पर चढ़े राहुल की शादी मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सुमन से हुई थी। पिछले 3-4 साल से राहुल ससुराल में ही रह रहा था।

पत्नी से खाने को लेकर कुछ विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर राहुल घर से रात में ही चला गया।

घर वालों ने राहुल को रात में काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला, सुबह में फिर से परिजनों से राहुल की खोज शुरू की और हाईटेंशन बिजली के टावर पर राहुल को देख कर परिजन घबरा गए।

राहुल लगभग 40-50 फिट ऊपर चढ़ गया था, नाराज पती को टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुँच गए।

काफी मान मनव्वल के बाद राहुल नीचे उतरा, वहीं टावर पर चढ़ने के सवाल पर राहुल ने कहा उस की कई दिनों से तबियत खराब थी, जिसकी वजह से वह टावर पर चढ़ गया।

वहीं पत्नी सुमन का कहना है कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। रात में अचानक यह चले गए, और टावर पर चढ़ गए। सुमन ने रोत हुए कहा की हम लोगों ने उन की जितनी सेवा की भगवान देख रहा है।

LIVE TV