दिल्ली में आज हो सकती है हल्की फुल्की बारिश, तीन और दिन रह सकता है ऐसा ही मौसम

राजधानी में सोमवार को फिर बारिश दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय हल्के कोहरे के बाद दिन में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन दिन बाद फिर से ओलावृष्टि हो सकती है।

सोमवार

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली की न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन ने हटाई पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें

वहीं इसके साथ ही सुबह कोहरा रहेगा और दिन में आसमान में बादल छाए रहने के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। शाम के समय दिल्ली के मौसम में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को गरज के साथ बारिश होने आसार रहेंगे, वहीं बृहस्पतिवार को ओलावृष्टि की संभावना रहेगी।

पूर्वानुमान
सुबह कोहरा रहेगा, जबकि दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।
अधिकतम तापमान-23
न्यूनतम तापमान-11
सूर्यास्त- सांय- 06:13
सूर्योदय-प्रात: 06:56

LIVE TV