हरियाणा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचला, 3 की मौत

हरियाणा के बाहदुरगढ़ में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रर्शनकारियों को कुचल दिया है। इसमें तीम महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे झज्जर रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थीं, तभी उनके ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रक आकर चढ़ गया। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन महिलाओं की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

Image

रिपोर्ट की माने तो ये महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थी। हादसे में जान गंवाने वालीं तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली है। ये सभी महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। सभी डिवाइडर पर बैठी थी। इसी वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें कुचल दिया। इसमें मौके पर ही तीन की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LIVE TV