हरियाणा में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, इन सेवाओं में हुआ बदलाव

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कोरोना महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा को कुछ छूट देते हुए एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। इसमें दुकाने खुलने का समय जो पहले सुबह 7 बजे से 12 बजे तक था वो अब सुबह 9 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें ऑड-ईवन का नियम लागू होगा। कॉलेज, ITI और स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे। रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।

प्रदेश में कोरोना के साथ -साथ ब्लैक फंगस के भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां ब्लैक फंगस के लगभग 750 मामले आ चुके हैं। जिसमें 58 ठीक हो चुके हैं, 50 की मौत हो हुई है और 650 का ईलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमें अभी तक इसके दवा की 6000 से अधिक शीशीयां मिल चुकी हैं जिसमें से 1200 शीशीयां उपलब्ध हैं। अगले 2 दिन में 2000 शीशीयां और आने वाली हैं।

बता दें कि देश में आज कोरोना के 1,65,553 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,78,94,800 हो गई है। वहीं 3,460 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,25,972 हो गई है। इसी के साथ ही 2,76,309 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,54,54,320 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,14,508 है।

LIVE TV