हरियाणा: कोरोना के आंकड़ों की नहीं थम रही रफतार, राज्य में 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

हरियाणा में कोरोना के मामलों की रफतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। अब यहां लॉकडाउन को बढ़ा कर 21 जून तक कर दिया गया है। हालांकि राज्य में लोगों को लॉकडाउन में कुछ रियायत भी दी गई है।

आपको बता दें कि सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के साथ ही कुछ प्रतिबंधों में ढील देने का भी एलान किया है। इसके अतंर्गत सभी दुकानों को सुबह नौ से रात आठ बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। इसी के साथ मॉल भी सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुल सकेंगे। इस दौरान सभी कोरोना दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। जिसकी पुष्टि करने के लिए हरियाणा पुलिस भी सक्रिय होती नजर आ रही है।

LIVE TV