हरियाणा के करनाल में विरोध पर बोले सीएम मनोहर लाल, यह कांग्रेस की है साजिश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम में कांग्रेस के विरोध से राजनीति गरमा गई है। सीएम खट्टर ने कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है। कांग्रेस पहले भी लोकतंत्र को खतरे में डालती रही है। सीएम ने कहा कि करनाल में कांग्रेस, कम्युनिस्ट, गुरुनाम सिंह चढूनी ने विरोध करवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा गुरनाम सिंह चढूनी ने युवाओं उकसाया। किसान आंदोलन में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ है। लोकतंत्र को खत्म करने के कांग्रेस ने पहले भी ग़लत काम किए। इस घटना के कारण जनता को बड़ा संदेश दिया गया। आज की घटना से बड़ी बदनामी किसानों की हुई। गुरनाम सिंह चढूनी इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

आप को बता दें, सीएम मनोहर लाल खट्टर को रविवार को करनाल में किसान महापंचायत में हिस्सा लेने जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह जा नहीं पाए। हालांकि बड़ी संख्या में वहां भाजपा कार्यकर्ता व किसान पहुंच चुके थे। वहीं, इस दौरान कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे कुछ किसान भी पहुंच गए थे, जिन्होंने जमकर हंगामा मचाया।

LIVE TV