हमीरपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, लेकिन स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि…

REPORT  – VINEET TIWARI
हमीरपुर।
 उत्तरप्रदेश के हमीरपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उस समय बड़ी किरकिरी हो गयी जब उनके स्वागत के लिए केवल 4 भाजपाई ही जुट सके।

हमीरपुर

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष को निजी कार्यक्रम में महोबा जाना था , इसी के चलते हमीरपुर में उन्हें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से मुलाकात का एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन उनके स्वागत में जिलाध्यक्ष सहित 4 कार्यकर्ताओ को छोड़कर कोई बड़ा पदाधिकारी उनके स्वागत में नही पहुँचा।

जानिए अब Facebook के जरिये भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट…

मामला सदर मुख्यालय के यमुना पुल का है जंहा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपने काफिले के साथ महोबा जा रहे थे, जिसके चलते उन्होंने हमीरपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए संगठन के चुनाव की जानकारी चाहिये थी,और इसी खिंचा तानी के बीच उनके स्वागत में बीजेपी जिलाध्यक्ष के साथ केवल चार भाजपाई ही जमा हुये, इस स्वागत को देख कर प्रदेश अध्यक्ष का पारा भी सातवे आसमान में पहुंच गया !इस तरह के स्वागत से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की खासी किरकिरी हो गयी।

 

 

LIVE TV