हनी ट्रैप में फंसा सेना का एक जवान, पुलिस ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली। भारतीय सेना के एक जवान को पाकिस्तान की एक जासूस महिला को भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार जवान रविंद्र कुमार की 2018 में अमृतसर में पोस्टिंग के दौरान फेसबुक पर एक विदेशी महिला से दोस्ती हुई थी। उसने महिला को 5 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए थे।

आरोप है कि इसके बाद यूनिट की लोकेशन जैसी गोपनीय जानकारी उसके साथ शेयर की। जिसके बाद उसे हरियाणा के नारनौल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के जवान रविंद्र कुमार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस महिला को अत्यधिक संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में नारनौल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। सेना का जवान विदेशी महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था।

आरोप है कि सूचना देने के एवज में महिला ने रविंद्र के खाते में 5 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए थे। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि फेसबुक पर एक लड़की के साथ चैट करते समय रविंद्र ने सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों की तस्वीरें साझा की। पुलिस उसे 2 दिन की रिमांड में लेकर जांच कर रही है।

एजाज खान कर रहे विवादित वीडियो बनाने वाले युवाओं का सपोर्ट, सुनिए क्या कहा ऐसा…

बता दें कि रविंद्र की 2018 में अमृतसर में पोस्टिंग थी। इसी दौरान उसकी फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती हुई थी। आरोपी जवान की अभी शादी नहीं हुई है, उसके पिता की 6 साल पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रविंद्र का बड़ा भाई भी सेना में ही है।

LIVE TV