श्रेया घोषाल की आवाज में ‘टॉयलेट: एक प्रेम’ कथा का दूसरा गाना लॉन्च
मुंबई। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का नया गाना लॉन्च हुआ है। बीते दिन फिल्म का पहला गाना ‘हंस मत पगली’ लॉन्च हुआ था। अब फिल्म का दूसरा गाना हंस मत पगले लॉन्च हुआ है। भूमि पेडनेकर ने कुछ घंटे पहले फिल्म के दूसरे गाने ‘हंस मत पगले’ को सोशल मीडिया पर लॉन्च किया है।
बीते दिन फिल्म के पहले गाने को अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर लॉन्च किया है। दूसरा गाना फिल्म के पहले गाने का जवाब है। दूसरे गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए भूमि ने लिखा है, ‘अब प्यार का इजहार किए बिना चैन नहीं आएगा।’
दूसरे गाने में श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। दूसरे गाने के बोल ‘हंस मत पगले’ है। वहीं पहले गाने के बोल ‘हंस मत पगली’ था। दोनों गाने लॉन्च होने से पहले इसे पोस्टर सयामने आए थे। पहले गाने के दो पोस्टर लॉन्च हुए थे। दोनों गानो में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर दोनों दिखे हैं। गाने में अक्षय और भूमि काफी क्यूट नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें-दबे इतिहास को सामने लाया ‘रागदेश’ का ट्रेलर
फिल्म दोनों गाने लॉन्च होते ही काफी पसंद किया जा रहे हैं। पहले गाने को ट्विटर पर केशव और जया की यूनीक लवस्टोरी के का फर्स्ट सॉन्ग कैपशन के साथ शेयर किया गया था। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर सबसे ज्यादा देखे जाने का रिकार्ड बना चुका है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है।
फिल्म स्वच्छता अभियान पर आधारित है। इसमें घर में टॉयलेट बने होने की जरूरत पर जोर दिया गया है। फिल्म की कहानी केशव और जया के इर्द गिर्द घूमती है।
कहानी में जया की शादी केशव से होती है लेकिन शादी के बाद वह उसे छोड़कर चली जाती है। इसकी मुख्य वजह टॉरूलेट है। केशव के घर में ही नहीं उसके गांव में भी टॉयलेट नहीं बना होता है। इस वजह से सभी औरतों को सौचालय के लिए खुले में जाना पड़ता है। यहीं से केशव टॉयलेट बनवाने के मिशन में जुट जाता है।