एटीपी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे फेडरर, विंबलडन जीतने का मिला फायदा

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ीमेड्रिड। अपने करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ ही स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर (6,545 अंक) ने पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। फेडरर ने दो स्थान ऊपर उठकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार जारी हुई इस सूची में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे (7,750 अंक) शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

स्विट्जरलैंड के 35 वर्षीय खिलाड़ी फेडरर ने वर्तमान सत्र में 14 टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और पांच में जीत हासिल की। इसमें दो ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलिया और विंबलडन शामिल हैं।

राष्ट्रपति चुनाव : इस गणित से जीत सकती हैं मीरा कुमार, कोविंद रह जाएंगे पीछे

विंबलडन के फाइनल में फेडरर के प्रतिद्वंद्वी रहे क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सिलिक (5,075 अंक) छठे स्थान पर हैं।

इसके अलावा स्पेन के राफेल नडाल (7,465 अंक) दूसरे, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक (6,325 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

विंबलडन : सिलिक पर आसान जीत के साथ फेडरर आठवीं बार बने चैम्पियन

स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका (6,140 अंक) दो स्थान से फिसलते हुए पांचवें स्थान पर आ पहुंचे हैं।

नीदरलैंड्स के डोमिनिक थीम (4,030 अंक) ने एक स्थान ऊपर उठते हुए सातवां और जापान के केई निशिकोरी (3,740 अंक) ने भी एक स्थान उपर उठते हुए आठवां स्थान हासिल किया है।

फेडरर साल में 2 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से बेहद खुश

कनाडा के मिलोस राओनिक (3,310 अंक) को स्थानों का नुकसान हुआ है। वह अब नौवें स्थान पर हैं। हालांकि, बुल्गेरिया के ग्रिगोर दिमित्रोव (3,160 अंक) ने एक स्थान पर ऊपर आते हुए शीर्ष 10वें में जगह बनाई है।

LIVE TV