ओडिशा महिला स्वयं सहायता समूहों को देगा 1000 करोड़ रुपये कर्ज

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष महिला स्वयं सहायता समूहों की ऋण सीमा बढ़ाकर एक हजार करोड़ रुपये कर देगी। मुख्यमंत्री ने एक राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हम लोगों ने स्वयं सहायता समूहों के लिए क्रेडिज लिंकेज 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया है। यह महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थित सुधारने में मदद करेगा।”

स्वयं सहायता समूहों

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की आय इस वर्ष दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में स्वयं सहायता समूहों को एक प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रही है।

मिशन शक्ति कार्यक्रम की सफलता के बारे में उन्होंने कहा कि योजना में 50 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं और इसने गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।

केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम से महिलाओं को परेशानी का सामना करने के बारे में यह बताते हुए कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि हाल की दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी दी है।

LIVE TV