स्कूल की दीवार गिरने से छात्र की मौत, स्कूल में दिनभर हुआ प्रदर्शन…

REPORT -VINEETA

ऋषिकेश। बीती देर शाम स्कूल की दीवार गिरने से छात्र की मौत से गुस्साए सैकड़ों स्थानीय लोगों के आज ब्रहस्पतिवार की सुबह विद्यालय में प्रदर्शन करने के बाद देहरादून रोड कोतवाली के समीप प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगा दिया, इसी दौरान मौके पर पहुंची नगर निगम मेयर अनीता ममगाई के वाहन का लोगों ने घेराव किया। वही स्थानीय नागरिकों ने मेयर व स्थानीय विधायक के खिलाफ रोष प्रकट भी किया तथा उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते महापौर को गाड़ी से उतर कर दुपहिया वाहन से जाना पड़ा। वही स्थानीय लोग कोतवाली में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराने पहुंचे हैं।

ऋषिकेश

पुष्कर मंदिर मार्ग पर स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बुधवार की देर शाम दीवार गिरने से एक छात्र की मौत के मामले में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा मजिस्ट्रेट जांच बैठाने के बाद स्थानीय प्रशासन गुरुवार की सुबह हरकत में आया। उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, तहसीलदार रेखा आर्य, लेखपाल सतीश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। यहां वह सभी उपस्थित लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं। उप जिलाधिकारी प्रेम लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि जो दीवार गिरी है वह दीवार नीचे छह फीट बनी थी।

49 दिन से डीडीओ कोड की बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी का धरना जारी

उसके ऊपर दूसरी दीवार बना दी गई। उन्होंने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।गुरुवार की सुबह घटनास्थल से सटे प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चे पहुंचने लगे हैं। घटनास्थल का मंजर देखकर बच्चे स्तब्ध नजर आ रहे हैं। उधर हादसे में मृत छात्र केतन के घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी है। उपस्थित लोगों में शिक्षा विभाग और प्रशासन को लेकर भारी गुस्सा है।

 

LIVE TV