सोशल साइंस का पेपर हुआ लीक, तीन बैंककर्मी गिरफ्तार; रद्द हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हाल ही में मैट्रिक परीक्षा का एक पेपर लीक हो गया था। यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद बोर्ड की ओर से पेपर को रद्द करने का फैसला लिया गया था। सीएम नीतीश कुमार की फटकार के बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

पेपर लीक होने के बाद बीएसईबी ने परीक्षा रद्द कर दी थी। ज्ञात हो कि शुक्रवार को ही सोशल साइंस का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। सोशल मीडिया पर इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में बोर्ड ने अपना पक्ष सामने रखा था। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोक को खूब फटकार लगाई।

LIVE TV