सोशल मीडिया में ये वीडियो देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग , पक्षी है या खरगोश पहचानना मुश्किल…

आज की दुनिया सोशल मीडिया सबकी जिंदगी में अहम रखती हैं. वहीं देखा जाये तो सोशल मीडिया में बहुत जल्द वीडियो वायरल हो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर वो चीज है क्या? एक ऐसा ही वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा और सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये है क्या? कोई पक्षी या खरगोश?

 

बतादे की वीडियो देखकर पहली बार में ऐसा लगता है कि कोई शख्स कौवे जैसे दिखने वाले किसी पक्षी का सिर सहला रहा है, लेकिन अगर आप ध्यान से देखें तो हैरान रह जाएंगे, क्योंकि असल में वो कोई पक्षी नहीं बल्कि काले रंग का एक खरगोश है। इस खरगोश ने अपने दोनों कान कुछ इस तरह से ऊपर उठा रखे हैं, जैसे वो किसी पक्षी की चोंच हो।

बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध करने पर दम्पत्ति को जमकर पीटा

दरअसल नॉर्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय में जैविक मनोचिकित्सा के एक वरिष्ठ शोधकर्ता डैन क्विंटाना ने इस वीडियो को रविवार को अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था और कैप्शन में लिखा था, ‘खरगोशों प्यार से अपनी नाक पर सहलवा रहा है।

इस वीडियो को अब तक 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 15 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को ट्वीट किया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि वीडियो देखकर लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि यह कोई पक्षी है या खरगोश?

 

LIVE TV