सोशल मीडिया पर दिखा ‘वर्जुन’ का याराना, शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर वरुणमुंबई। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच दोस्‍ती के कई किस्‍से दिखते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान को शाहरुख खान ने लग्‍जरी कार गिफ्ट की है। अब एक सेलेब्रिटी का जबरदस्‍त याराना दिखा है।

सोशल मीडिया पर वरुण धवन ने अर्जुन कपूर के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। यह डांस वरुण धवन की ओर से अर्जुन को डेडिकेट किया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर और अभिनेता बब्‍बू मान का गाना ‘बारिश के बहाने’ लॉन्‍च, देखें वीडियो

बता दें, वरुण उस वीडियो में अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘मुबारकां’ के गाने ‘हवा हवा’ पर डांस कर रहे हैं। वरुण ने अपना ये डांस मूव अर्जुन इौर इलियाना डीक्रूज़ के लिए शेयर किया है।

कुछ दिनों पहले अर्जुन की फिल्म का गाना ‘हवा हवा’ लॉन्‍च हुआ था। इस गाने में अर्जुन के साथ इलियाना जबरदस्‍त डांस करती नजर आई थीं। अबतक इस गाने को 14 मिलियन से भी ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं।

इस गाने के लॉन्‍च होने के कुछ समय बाद अर्जुन और इलियाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में दोनों ने लोगों से इस गाने पर खुद का डांस मूव शेयर करने की गुजारिश की थी।

यह भी पढ़ें:ट्यूबलाइट की फ्लॉप पर डिस्ट्रीब्यू‍टर्स की मदद को सामने आए सलमान

सोशल मीडिया पर अर्जुन के लिए वरुण का ये याराना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बीती रात शेयर किए गए इस वीडियो को महज कुछ घंटो के अंदर ही लाखों व्‍यूज मिल गए हैं।

बड़े पर्दे पर अबतक अर्जुन और वरुण साथ नहीं आए हैं लेकिन छोटे पर्दे पर दोनों साथ दिख चुके हैं। वरुण और अर्जुन की मस्‍त जुगलबंदी करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में देखने को मिली थी।

दर्शक वरुण और अर्जुन को बड़े पर्दे पर साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले अर्जुन से एक इंटव्‍यू के दोनों के साथ काम करने पर सवाल भी हुआ था। अर्जुन के सामने दोनों के नाम को साथ जोड़कर ‘वर्जुन’ नाम पेश किया गया था।

 

#hawahawa. Move for @arjunkapoor and @ileana_official

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Jul 7, 2017 at 3:21am PDT

वीडियो साभार: बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम

LIVE TV