सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत बुुधवार देर रात दोबारा खराब हो गई।
इसके चलते उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि हाल में ही उन्हें लगभग 11 दिन के बाद इसी अस्पताल से छुट्टी मिली थी। यहां उनके कंधे की सर्जरी हुई थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत वाराणसी में रोड शो के दौरान खराब हुई थी।
इसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था।
यहां डॉक्टरों ने उनके कंधे की सर्जरी की थी।
अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि सोनिया के शरीर में पानी की कमी हो गई थी।
डाक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी और दवाएं लेने के लिए कहा था।