…तो क्या सोनाक्षी बनने वाली हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हामुंबई: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अकीरा महज दो दिन में 10.45 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

फिल्म का बजट 22 करोड़ का है। साफ है कि फिल्म अपनी लागत का आधा कमा चुकी है।

अकीरा के दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन से बेहतर रहा, इसलिए क्रिटिक्स भी मान रहे हैं कि यह फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।

अगर ऐसा हुआ तो सोनाक्षी भी बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें; फेमस डिजाइनर के लिए सनी लियोनी ने किया ये काम

इससे पहले अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म एनएच 10 लेकर आई थीं।

इसमें वह खुद लीड रोल में थी। साल 2015 में आई यह फिल्म एक हफ्ते में कमाई के लिहाज से पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म थी।

एक हफ्ते में फिल्म ने 20 करोड़ कमा लिए थे।

सोनाक्षी सिन्हा की अकीरा ने कमाए

अब सोनाक्षी की अकीरा ने दो दिन में 10 करोड़ कमा लिए हैं। इस लिहाज से माना जा सकता है कि उनकी फिल्म एक हफ्ते में अनुष्‍का का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

हालांकि अकीरा के प्रोडक्शन में सोनाक्षी का हाथ नहीं, लेकिन उनकी फिल्म की कमाई की रफ्तार उन्हें बॉलीवुड में अपने दम पर फिल्म हिट कराने वाली टॉप एक्ट्रेस बना सकती है।

यह भी पढ़ें; डरे सलमान ने मान ली हार, अब कभी नहीं जाएंगे इस खूबसूरत जगह

फिल्मकार ए.आर. मुरुगादॉस की निर्देशित फिल्म ‘अकीरा’ शुक्रवार को रिलीज हुई थी।

फिल्म पब्लिसिट्स के अनुसार, ‘अकीरा’ ने दूसरे दिन हल्की छलांग लगाई है।

फिल्म ने दूसरे दिन 5.30 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं पहले दिन इसकी कमाई 5.15 करोड़ रही।

दो दिनों में फिल्म ने कुल 10.45 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फॉक्स स्टार की फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी और मुरुगादॉस एक बार फिर से साथ काम कर रहे हैं।

दोनों इसके पहले फिल्म ‘हॉलीडे’ में साथ काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

‘अकीरा’ में उनका रोल पढ़ाई के लिए जोधपुर से मुंबई आई एक अजीब लड़की का है, जिसकी कॉलेज में गुंडों के साथ लड़ाई हो जाती है।

‘अकीरा’ महिलाओं पर होने वाले हिंसा के खिलाफ लड़ाई की कहानी है।

इसमें अनुराग कश्यप ने एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।

वहीं कोंकणा सेन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।

LIVE TV