बढ़ती पॉपुलेरिटी के साथ होता है मेंटल डिस्टर्बेंस : सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हामुंबई| एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके पेशे का एक नकारात्मक पहलू यह है कि एक्ट्रेसेस को लगातार आंका जाता है।

सोनाक्षी ने कहा, “दुर्भाग्य से, सुर्खियों में रहने वाले लोगों को हमेशा आंका जाता है। यह इस पेशे का एक नकारात्मक पहलू है कि एक कलाकार के तौर पर हमें लगातार आंका जाता है। खुद को लेकर मैं हमेशा आत्मविश्वासी रही हूं और इस बात पर ध्यान नहीं देती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।”

सोनाक्षी का कहना है कि इस बात को लेकर दबाव में आने से आप पागल हो सकते हैं, इसलिए बेहतर है कि अपने में मग्न रहा जाए।

कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने में ही समझदारी है।

यह भी पढ़ें; एमी अवार्ड्स के बाद प्रियंका के साथ ‘क्वांटिको 2’ में भी आएंगे नजर

सोनाक्षी सिन्हा का सही समय

सोनाक्षी को लगता है कि फिल्म जगत में एक्ट्रेस बनने के लिए यह सही समय है।

यह भी पढ़ें; जब रणवीर सिंह करेंगे सबको खामोश

सोनाक्षी (29) का कहना है कि अब महिलाओं को ध्यान में रखकर बढ़िया भू्मिकाओं को लिखा जा रहा है।

उन्हें मुख्य कलाकार के तौर पर पेश किया जा रहा है। वेतन असमानता में कमी आई है। यह फिल्म जगत में शुरुआत करने के लिए बढ़िया समय है।

LIVE TV