हैप्पी बर्थडे दबंग गर्ल, फैशन डिजाइनर से बनी बॉलीवुड फिल्म स्टार

सोनाक्षी सिन्हामुंबई : बॉलीवुड फिल्म दबंग से फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने वाली अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का आज 30 वां जन्मदिन है। आज इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताऐंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था। उन्होंने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और मुंबई के ही नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की। अपने करियर की शुरुआत में कॉस्टयूम डिजायनर का काम करने के बाद उन्होंने 2010 में सलमान खान की दबंग के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला था। एक्ट्रेस के दो भाई लव और कुश सिन्हा हैं।एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर लेकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने का सोनाक्षी का अब तक का सफर बेहद ही खूबसूरत रहा है। बॉलावुड की दबंग गर्ल के नाम से मशहूर सोनाक्षी आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रही है।

सोनाक्षी अपनी पहली फिल्म से ही लोगो को अपना दिवाना बना लिया। बॉक्स ऑफिस पर उनकी अदा इतनी दिलकश रही की एक के बाद एक फिल्म के ऑफर उन्हें मिलने लगे थे। रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन हर तरह की फिल्मों में सोनाक्षी ने काम किया। सोनाक्षी का बॉलीवुड में अबतक का सफर काफी शानदार रहा है।

LIVE TV