वो समझती रही आदमी है, महिला ने ‘खिलौनों’ से कर दिया नाबालिग लड़की का रेप

सेक्स टॉयनई दिल्ली। एक 15 साल की नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मामले काफी चौकाने वाला है क्योंकि आरोपी पुरुष नहीं बल्कि एक महिला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने प्लास्टिक, कपड़े और बलून से एक सेक्स टॉय तैयार किया था। जिसे वो कमर पर बांधकर पिछले दो सालों से नाबालिग का उत्पीड़न कर रही थी। आरोपी महिला का नाम सिनी सियाद ऊर्फ सानिया है जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि, पीड़ित ने अपने बयान में आरोपी को आदमी बताया था। लेकिन जिसकी पहचान हुई वो महिला लग रही थी। आखिर में आरोपी की जनरल हॉस्पिटल में जांच करवाई गई जहां डॉक्टर्स ने उसकी पहचान महिला के रूप में की। जिसके बाद आरोपी को धारा 377 और पोस्को ऐक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित के माँ-बाप के मुताबिक, पिछले दो सालों से उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न हो रहा है इसकी जानकारी सबसे पहले उनकी बड़ी बेटी के हाथ लगी। जिसे अपनी बहन की नोटबुक के बीच में एक पर्ची मिली थी। पर्ची को आरोपी महिला ने लिखा था जिसमे उसकी बहन के साथ हुई यौन हिंसा का जिक्र था। जिसके बाद फ़ौरन उनकी बड़ी बेटी ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी।

पीड़ित के पिता ने बताया, घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन उन्होंने चाइल्डलाइन को पूरी घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक, आरोपी महिला नाबालिग को धमकाती थी। वह पुलिस को या किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देती थी। उसने नाबालिग के कपड़े बदलते वक्त विडियो बना लिया था। जिसे वो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देती रहती थी।

LIVE TV