एलएफडब्ल्यू में रैंप पर शुरुआत करेंगे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूतमुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आगामी लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2016 के रैंप पर जलवे बिखेरने को तैयार हैं। वह मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर चलेंगे। यहां सेंट रेगिस होटल में पांच-दिवसीय महोत्सव 24 अगस्त से शुरू होगा और मल्होत्रा आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में कार्यक्रम के पहले दिन प्रस्तुति देंगे।

सुशांत सिंह राजपूत का नया अवतार

मनीष मल्होत्रा ऐश्वर्य राय बच्चन, करीना कपूर खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के लिए डिजाइन कर चुके हैं।

डिजाइनर ने ट्विटर पर कहा, “सुशांत सिंह राजपूत मेरे लिए लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) के शो में चलेंगे। यह एतिहाद एयरवेज, मनीष मल्होत्रा एक्सटेक संग्रह फैशन शो है।”

सुशांत अपनी आगामी फिल्म ‘एम. एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर उत्साहित हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित है। वहीं रैंप पर शुरुआत से वह काफी खुश हैं।

सुशांत ने ट्विटर पर लिखा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। यह रैंप पर मेरी शुरुआत है। रॉकस्टार मनीष मल्होत्रा के लिए क्या शुरुआत है।”

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर डिजाइनर कलेक्शन के लिए शोजस्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरने को तैयार हैं

LIVE TV