सुपुर्द-ए-ख़ाक हुई मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान

साल 2020 बॉलीवुड में एक काल की तरह आया हैं हर महीने बॉलीवुड से एक न एक दुखद खबर सामने आ रही हैं | इन 3 महीनों में बॉलीवुड के बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया | एक और बॉलीवुड की दुखद खबर सामने आई मशहूर कोरियोग्राफर को निधन कल रात 1 :50 हार्ट अटैक से हुआ था, यह बेहद दुखद खबर हैं बॉलीवुड के लोगो के लिए और उनके निधन पर फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रही हैं।


जैसा की आप जानते हैं सरोज खान बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया हैं| सरोज के अतीत के बारे में कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सिद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सिद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। बता दे की सरोज खान ने अपनी 3 साल की उम्र से ही उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म ‘नजराना’ इस फिम में उन्होंने बाल कलाकार का किरदार निभाया था और धीरे धीरे उन्होंने ऐसी कई फिल्मों में काम किया था और एक मशहूर कोरियोग्राफर भी बन गई | बॉलीवुड की कई हसीना कलाकार के साथ भी काम किया था, माधुरी दीक्षित , श्रीदेवी जैसे कई बड़े सितारों ने उनको अपना गुरु भी माना था |

जाने सरोज खान के निजी जीवन से कुछ खास बातें :

सरोज खान ने अपने पहले मास्टर बी. सोहनलाल से शादी की थी। दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था। शादी के वक्त सरोज की उम्र 13 साल थी। इस्लाम धर्म कबूल कर उन्होंने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी की। सोहनलाल की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनके चार बच्चे थे। 1963 में सरोज खान के बेटे हामिद ( जो अब राजू के नाम से प्रसिद्ध हैं) का जन्म हुआ तब उन्हें सोहनलाल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला। बच्चों के जन्म के बाद सोहनलाल ने उन्हें अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरोज खान और सोहनलाल के बीच दूरियां आ गईं। सरोज की एक बेटी कुकु भी हैं। बता दें कि सरोज ने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की है।

LIVE TV