सीमा विवाद : चीनी सेना के कर्नल को भारतीय जवानों ने छोड़ा

पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय सेना ने चीनी सेना के एक कर्नल रैंक के अधिकारी को बंधक बना लिया था। मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 10 भारतीय सैनिकों के छोड़े जाने के बाद चीनी सेना के कर्नल को छोड़ा गया। इस बाबत केंद्रीय मंत्री और पूर्व आर्मी चीफ की ओर से भी दावा किया गया है। उनकी ओर से भी दावा किया गया कि चीन ने ही हमारे सैनिक वापस नहीं लौटाए बल्कि भारत ने भी चीन के कई सैनिकों को वापस किया है।


ज्ञात हो कि पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद 10 भारतीय जवानों को बंधक बना लिया गया था। हालांकि इस बीच खबर यह भी आई थी कि भारतीय सैनिकों ने भी चीन के एक कर्नल को अपने कब्जे में ले लिया था। अब मीडिया की ओर से सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गयी है कि भारतीय जवानों को छोड़े जाने के बाद चीन के कर्नल को भी भारत की ओर से छोड़ दिया गया है। लेकिन इस बाबत अभी सेना ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें… भारत-चीन सीमा पर जवानों ने भी किया योग

LIVE TV